रांची। राज्य के 12 जिलों में कोरोना की कहर जारी, अछूता नहीं रहा कोल्हान
- By admin --
- 12 May 2020 --
- comments are disable
रांची। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम में कोरोना के 2 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अबतक अछूता रहा कोल्हान इलाका भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गया है। पूर्वी सिंहभूम में दो मरीज मिलने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 164 हो गई है। पहली बार कोल्हान प्रमंडल में मरीज मिला है। बताया गया है कि चाकुलिया के दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। ताजा मामलों को जोड़कर देखें तो राज्य में अब 24 जिलों में 14 में कोरोना का संक्रमण फैल गया है।
पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में दो कोरोना केस की पहचान की गई है। जिला प्रशासन ने संक्रमितों के मिलने की पुष्टि कर दी है। जिला प्रशासन ने इलाके को सील करना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमित दोनों स्टूडेंट्स हैं। ये दोनों कोलकाता से चाकुलिया आए थे। ये चाकुलिया बाजार के रहने वाले बताए जा रहे हैं। कोलकाता में ये सीए की पढ़ाई करते थे। आठ मई को कोलकाता से निजी गाड़ी से अपने घर आए थे।
बताया गया कि 8 मई को कोरोना पॉजिटिव दोनों छात्रा कोलकाता से चाकुलिया आए थे। चेक पोस्ट पर इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई थी। तब इनका मोबाइल नंबर और पता दर्ज कर लिया गया था। चेक पोस्ट पर इनमें कोरोना के कोई भी लक्षण दिखाई नहीं दिए थे। इसके बाद चेक पोस्ट से सूचना ब्लॉक कंट्रोल रूम को दी गई। वहां से 8 मई को ही सर्विलांस टीम इन दोनों के घर पहुंच गई और हाथों पर मुहर लगाकर होम क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। 8 मई को इनको स्वाब देने के लिए कंट्रोल रूम से फोन किया गया।
9 मई को इन दोनों ने कोरोना टेस्ट के लिए अपने स्वाब दिए। बीती रात कोरोना संक्रमण जांच के दौरान दोनों छात्रों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आई है। इसके बाद तत्काल जिला प्रशासन गंभीर और सतर्क हो गया। यह दोनों कोरोना पॉजिटिव अलग-अलग परिवारों के हैं। दोनों परिवारों के लगभग 15 सदस्यों को रात में 3:00 बजे ही टीएमएच में ले जाकर भर्ती करा दिया गया।