रांचीः बिहार विस चुनाव की तैयारी में जुटा सत्ता पक्ष
- By admin --
- 30 Jun 2020 --
- comments are disable
-
हेमंत सोरेन ने कहा-चुनाव पर संगठन की नजर है
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जेएमएम ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पार्टी चुनाव लड़ेगी और चुनाव पर संगठन की नजर है।
हेमंत सोरेन ने रांची के झारखंड मंत्रालय से बाहर निकलने के क्रम में देर शाम पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि 30जून को अमर शहीद सिद्धू-कान्हू की शहादत को लेकर हूल दिवस मनाया जाता है, साहेबगंज के भोगनाडीह में हर वर्ष हूल दिवस में राज्य के विभिन्न हिस्सों और झारखंड के बाहर से भी लोग आते है, लेकिन इस वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं हो रहा है। आने वाले साल में फिर से कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।
सिद्धो-कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या को लेकर बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि जांच चल रही है और जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि जांच की दिशा को मोड़ने की कोशिश नहीं चाहिए।