बोकारोः दामोदर नदी में बहा युवक का शव बरामद

दामोदर नदी में दो दिन पूर्व डूबा सुजीत कुमार का शव टीएसी में मिला। मिली जानकारी के अनुसार युवक की बोकारो के सेक्टर 11 डी के समीप लेवाटांड का रहने वाला है।

बतातें चलें कि युवक रविवार की शाम को अपने चार दोस्त के साथ भंडारीदाह में अपने एक रिश्तेदार के घर आया था। सोमवार को लगभग 11 बजे दिन नहाने के लिए दामोदर नदी गया था। इसी दौरान नदी के तेज बहाव में बह गया।

चार साथियों ने अपने स्तर से नदी में तीन घंटे तक खोजने का प्रयास किया लेकिन युवक नहीं मिल पाया था। टीएसी बस्ती के ग्रामीणों शव को पानी में तैरते  देखा और इसकी सूचना चन्द्रपुरा थाना को दिया। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पानी से बहार निकाला और शव की पहचान उसके परिजन ने कर लिया है।