नहीं थम रहा में गैंग्स ऑफ वासेपुर में हत्याओं का दौर, फहीम के बेटे पर चली गोली !
- By rakesh --
- 04 May 2023 --
- comments are disable
धनबाद। कोयलानगरी धनबाद में गैंग्स ऑफ वासेपुर में प्रिंस खान और फहीम गैंग के बीच वर्चस्व की लड़ाई रूकने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात धनबाद में एक फिर गैंगवार देखने को मिला। जेल में बंद वासेपुर के डॉन फहीम खान के बेटे गैंगस्टर इकबाल खान और उसके साथी ढोलू खान को सरेआम अपराधियो ने गोली मार दी । घटना के बाद वासेपुर में पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई ।आनन फानन में दोनो घायलों को पास के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इकबाल के साथी ढोलू खान की मौत हो गई वही इकबाल को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया है। इकबाल फहीम खान बेटा है। फिलहाल फहीम खान जमशेदपुर जेल में बंद है। जबकि पिंस खान के बारे में जानकारी मिली है कि वह विदेश में पनाह ले रखा है और वहीं से अपने गुर्गों की मदद से बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। इस गैंगवार में भी उसी के हाथ होने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि वासेपुर मटकुरिया रोड के पास इकबाल और ढोलू बैठा हुआ था। उसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने इकबाल और ढोलू पर अंधाधुन फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी सी मच गई।
आनन-फानन में घायलों को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया । घटना सूचना के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पुलिस ने मौके से दो बाइक एक खोखा बरामद किया है । घटनास्थल पर डीएसपी लॉ एंड आर्डर अरविंद बिना बैंक मोड़ थाना भूली थाना सहित कई थानों की पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई । डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर अरविंद बिन्हा ने बताया वासेपुर मटकुरिया रोड के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के
वैसे तो धनबाद में गैंग्स ऑफ वासेपुर में वर्चस्व की लड़ाई कोई नई बात नहीं है। लेकिन आज के समय में फहीम के बेटे पर गोली चलने के बाद से वासेपुर में एक बार फिर गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। अब पुलिस इस मामले को कितनी तेजी से सुलझा पाती है, इसपर सभी की निगाहें टिकी हैं।