रांची। सत्ता के गलियारों में धमक रखवेलाला प्रेम प्रकाश को ईडी ने दबोचा

प्रेम प्रकाश के घर से मिले थे दो एके47

रांची। ईडी ने झारखंड के सत्ता और ब्यूरोक्रेसी में धमक रखनेवाले प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की टीम की तरफ से पिछले 24 घंटे से अधिक की छापेमारी के बाद से प्रेम प्रकाश को गिरफ्तार किया गया। प्रेम प्रकाश को अब मेडिकल जांच के लिए सदन अस्पताल ले जाया जाएगा। इसके बाद प्रेम को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

लगभग एक माह पहले प्रेम प्रकाश के घर पर छापेमारी की गई थी। पूछताछ के बाद प्रेम को ईडी की टीम ने छोड़ दिया था। लेकिन बुधवार को एक बार फिर ईडी की टीम ने प्रेम प्रकाश सहित अवैध माइनिंग और अवैध निवेश के मामले में देश के कई राज्यों में एक साथ छापेमारी की थी।

रांची के हरमू स्थित प्रेम प्रकाश के घर पर दो एके 47 मिले थे। बाद में जानकारी आई की दोनों एके 47 पुलिस के हैं। इसके बाद प्रेम प्रकाश पर ईडी ने शिकंजा कस दिया है।