सफेद वरना कार से 102 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

कार से 102 किलो डोडा बरामद, तस्कर फरार

आज दिनांक 17.08.2025 (रविवार) को समय लगभग 09:40 बजे पुलिस अधीक्षक महोदय को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की वरना कार में संदेहास्पद वस्तु लोड है।

सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बरही एवं थाना प्रभारी बरही के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर पु०अ०नि० हरेन्द्र कुमार सिंह एवं सशस्त्र बल के साथ बरही चौक पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।

समय लगभग 10:05 बजे सफेद रंग की वरना कार (पंजीयन सं० UP70CY-9444) बरही चौक पर आई। पुलिस टीम द्वारा वाहन रोकने का प्रयास किया गया, परंतु चालक पुलिस को देखकर वाहन को तेजी से गया रोड की ओर ले भागा। गठित टीम के द्वारा पीछा करने पर चालक ने घबराकर वाहन को हरिनगर गली में खड़ा कर लॉक कर दिया और फरार हो गया।

कार को जब्त कर क्रेन से थाना लाया गया और विधिवत जांच करने पर उसमें से कुल 07 बोरा डोडा (कुल वजन लगभग 102 किलोग्राम) बरामद हुआ।

इस संबंध में वाहन चालक, वाहन मालिक एवं तस्कर के विरुद्ध बरही थाना कांड सं० 299/2025, दिनांक 17.08.2025, धारा 15(c)/22(c)/29 NDPS Act के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जप्त सामान का विवरण

1. सफेद रंग की वरना कार, पंजीयन सं० – UP70CY-9444
2. वरना कार में लोड कुल 07 बोरा डोडा (कुल वजन – लगभग 102 किलोग्राम)

कार्रवाई में शामिल पुलिस पदाधिकारी

1. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बरही
2. पु०नि० सह थाना प्रभारी, बरही थाना
3. पु०अ०नि० हरेन्द्र कुमार सिंह, बरही थाना
4. बरही थाना सशस्त्र बल