वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने केंद्र सरकार के सद्बुद्धि के लिए की मांग

वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया पूजा पंडाल का उद्घाटन। केंद्र सरकार के सद्बुद्धि के लिए मांग आशीर्वाद

रांची, डोरंडा। न्यू काली पूजा परिसर, काली मंदिर रोड, डोरंडा में श्री गणेश पूजा समिति के 15वें वार्षिक गणेश महोत्सव का भव्य शुभारंभ सोमवार 14 को शाम 5 बजे किया गया।पूजा पंडाल के उद्घाटन झारखंड सरकार के मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने किया। मौके पर वीरेंद्र प्रधान,दीपू सिंहा,आलोक दुबे समिति के अध्यक्ष नवीन मल्होत्रा, महामंत्री अमित गुप्ता, कोषाध्यक्ष बाबू सोना दास, उपाध्यक्ष जयंत मजूमदार, संरक्षक रंथू उरांव, सहित सभी पदाधिकारीगण मौजूद रहे।भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को नोटों की माला से सजाया गया है।जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा वहीं भगवान गणपति को 151 किलोग्राम लड्डू का भोग लगाया गया है।
आज से शुरू होने वाला यह पांच दिवसीय महोत्सव 18 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम, प्रसाद वितरण और अन्य आयोजन किए जाएंगे। महोत्सव को लेकर डोरंडा और आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि गणेश महोत्सव का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को मजबूत करना है। पांच दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंच रहे है।

वित्त मंत्री ने केंद्र पर साधा निशाना।
रांची।डोरंडा न्यू काली पूजा परिसर काली मंदिर रोड में आयोजित गणेश पूजा के मंच से पूजा के पश्चात वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने गणपति बप्पा से केंद्र सरकार को सद्बुद्धि देने का मांगा आशीर्वाद। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के केंद्र सरकार के पास जो बकाया राशि है उसे केंद्र सरकार जल्द से जल्द राज्य को भुक्तान करे जिससे राज्य के विकास को और गति मिल सके।

5 दिवसीय कार्यक्रम इस प्रकार है।
15 सितंबर को दोपहर 1 बजे से श्रद्धालुओं के बीच भोग वितरण किया जाएगा। वहीं शाम 6 बजे से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें बच्चों और श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
16 सितंबर को दोपहर 1 बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसके बाद शाम 6 बजे से डांडिया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समिति ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से भंडारे और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।
17 सितंबर को सुबह 11 बजे से पूजा पंडाल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। इसी दिन शाम 4 बजे से 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए डांस प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता में झारखंड-बॉलीवुड के सुपरस्टार विवेक नायक मुख्य अतिथि एवं निर्णायक की भूमिका निभाएंगे। पांच दिवसीय महोत्सव का समापन
18 सितंबर को दोपहर 3 बजे भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ महोत्सव का होगा समापन।