रांची। धोनी की बेटी जीवा पर अभद्र टिप्पणी के बाद धोनी के रांची आवास की सुरक्षा कड़ी
- By rakesh --
- 11 Oct 2020 --
- comments are disable
धोनी सुरक्षा,
रांची।महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है… साथ ही अरगोड़ा क्षेत्र स्थित हरमू आवास की भी सुरक्षा चाक-चौबंद की गई है… आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी 5 साल की बेटी जीवा को लेकर अभद्र धमकी दी गयी है…. धमकी के बाद रांची पुलिस अलर्ट हो गई है और घर की सुरक्षा बढ़ा दी है….सोशल मीडिया पर इस तरह की टिप्पणी के बाद देश भर से धोनी के चाहनेवालों ने विरोध किया है।
क्रिकेट स्टार महेन्द्र सिंह धोनी के रांची स्थित आवास और फार्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है…. दरअसल धोनी के खराब प्रदर्शन को लेकर उसकी बेटी जीवा पर अभद्र टिप्पणी के बाद ये फैसला लिया गया है….रातू थाना प्रभारी राजीव रंजन लाल ने शनिवार को धोनी के फार्म हाउस का जायजा लिया…. इसके अलावा धोनी के घर के बाहर स्टैटिक फोर्स की प्रतिनियुक्ति की गई है…. बता दें कि धोनी की पत्नी साक्षी को उनके इंस्टाग्राम में अकाउंट पर यह धमकी मिली है…. हालांकि अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने चेतावनी दी है और कहा है कि ज ऐसा कमेंट करने वाला व्यक्ति कानून की गिरफ्त में होगा… ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि कानून के हाथ लंबे हैं और जल्द ही अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार कर लिया जाएगा… मामले को लेकर तकनीकी शाखा काम कर रही हैं… एहतियात के तौर पर धोनी के फॉर्म हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गई है…
रूचि शर्मा, सबरंग समाचार, रांची