बुंडू : आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने देर रात चलाया अभियान

रांची- टाटा एनएच-33 पर पुलिस ने देर रात अभियान चलाया। बुंडू अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने रात में भी संवेदनशील इलाकों और हाईवे पर बलों की तैनाती की है।

लॉकडाउन के बाद लगातार अपराधिक घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है साथी ही चोरी डकैती की भी घटनाएं बुंडू अनुमंडल इलाके में घट रही हैं ऐसे में अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बुंडू अनुमंडल पुलिस सक्रिय है और जगह-जगह देर रात भी अभियान चला रही है।