मुंबईः सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के परिवार पर टूटी कोरोना की कहर
- By admin --
- 12 Jul 2020 --
- comments are disable
अमिताभ बच्चन और अभिषेक के कोरोना संक्रमित होने के बाद किए गए नए टेस्ट में ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जया बच्चन की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजेश टोपे ने ट्वीट करके इसकी पुष्टि की है।
इससे पहले मुम्बई की मेयर किशोरी पेडणेकर ने बताया था कि रैपिड टेस्ट में तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन बाद किए गए कोरोना टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को हल्के लक्षण बताए गए हैं।
कहां से आई ये नई रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि शनिवार से पूरे परिवार के तीन बार टेस्ट हुए हैं। ये तीसरी टेस्ट रिपोर्ट एक प्राइवेट लैब की है और इसके बाद बीएमसी के असिस्टेंट कमिश्नर विश्वास मोटे ने इस बड़े अपडेट की पुष्टि की है और कहा है कि ऐश्वर्या और आराध्या को भी नानावटी हॉस्पिटल में ही एडमिट कराया जाएगा और जया क्वारैंटाइन में घर पर ही रहेंगी। इसके अलावा अमिताभ की बेटी श्वेता नंदा, उनके बेटे अगस्त्य नंदा और बेटी नव्या नवेली नंदा की रिपोर्ट भी जया की तरह निगेटिव आई है।
दो एंटीजन टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव आई थी
शनिवार को और रविवार को किए गए दो एंटीजन टेस्ट में जया, ऐश्चर्या और उनकी बेटी आराध्या की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद बीएमसी ने कहा था कि प्रोटोकॉल के मुताबिक तीनों को 14 दिन के क्वारैंटाइन में रहना होगा। ये पीरियड पूरा होने के बाद फिर से तीनों का टेस्ट किया जाएगा।
बीएमसी मेयर ने बताया था कि अमिताभ और अभिषेक की हालत स्थिर है और वे जल्दी ही रिकवर हो जाएंगे। बच्चन परिवार के तीनों बंगलों को सैनिटाइज करके सील कर दिया गया है और वहां रहने वाले सभी लोगों को कोविड-19 संबंधी सभी नियमों का पालन करने के लिए कहा गया है।
रविवार सुबह से दोपहर 3 बजे तक के बड़े अपडेट्स
- 1. बीएमसी की टीम अमिताभ के जुहू स्थित’जलसा’ बंगलेपर सैनिटाइजेशन के लिए पहुंची। अमिताभ के इसी इलाके में स्थित प्रतीक्षा और जनक बंगले भी सैनिटाइज किए गए हैं ।
- 2. जया बच्चन, ऐश्वर्या और आराध्या की दोबारा की गईकोविड-19 एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है। लेकिन, एक प्राइवेट लैब में दिए गए सैम्पल में ऐश्चवर्या-आराध्या की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।अब अमिताभ और अभिषेक की दूसरी डिटेल टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार है।
- 3. नानावटी केक्रिटिकल केयर सर्विसेज के डायरेक्टर डॉ अब्दुल एस अंसारी नेमीडिया को बताया कि अमिताभ की हालत पहले से बेहतर हैं और वे आराम से हैं। उनकी प्रारंभिक रिपोर्ट्स संतुष्ट करने वाली है।
- अभिषेक बच्चन की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद जुहू के उस डबिंग स्टूडियो को बंद कर दिया गया है, जहां वे अपनी वेब सीरीज ”ब्रीद: इंटू द शेडो’ की डबिंग के लिए जा रहे थे।
- नानावटी हॉस्पिटल ने कहा है कि अमिताभ-अभिषेक कारेग्युलर मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया जाएगा। अभिताभ ने खुद हॉस्पिटल प्रशासन को बताया कि वे ट्विटर के जरिए अपनी सेहत की जानकारी देते रहेंगे।