झारखंड के शिक्षा मंत्री चोटिल, एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाने की तैयारी !

शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरे, ब्रेन में ब्लड क्लॉट:दिल्ली एयरलिफ्ट करने की तैयारी

रांची: झारखंड से एक दुखद खबर है। सूबे से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन चोटिल  हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यजिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए जमशेदपुर के टाटा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, गिरने के कारण उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों के मुताबिक उनके मस्तिष्क में चोट और ब्लड क्लॉट पाया गया है, जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना के बाद झारखंड के  स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी पुष्टी की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रामदास सोरेन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। अंसारी के अनुसार घायल शिक्षा मंत्री को बेहतर इलाज के लिए एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली ले जाने की तैयारी है।

गौरतलह है कि रामदास सोरेन झामुमो के वरिष्ठ नेताओं  में से एक हैं. वर्तमान में घाटशिला विधानसभा सीट से विधायक हैं. चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने पर हेमंत सोरेन ने अपने पिछले मंत्रिमंडल में उन्हें कोल्हान के बड़े नेता के रूप में प्रोजेक्ट करते हुए मंत्री बनाया था. पिछले चुनाव के बाद बाद उन्हें दोबारा मंत्री बनाया गया.