सरकार ने जारी किया फरमान, राजनीतिक घटनाक्रम मेंं नहीं होंगे कर्मचारी !

 

 

झारखंड सरकार ने सरकारी सेवकों के सोसल मीडिया के उपयोग को लेकर दिशा निर्देश जारी किये हैं । कार्मिक सचिव के जरिये ये आदेश सभी उपायुक्तों को दिये गये हैं। इसमें कहा गया है की शर्त नहीं मानने वालों पर कार्रवाई होगी। सरकारी सेवक राजनीतिक , धार्मिक, सांप्रदायिक, धर्म निरपेक्षता विरोधी पोस्ट का समर्थन नहीं करेंगे। सरकारी नीति के विरोध में पोस्ट , ब्लोग भी करने पर मनाही। सरकारी कर्मियों को किसी भी राजनीतिक घटनाक्रम अथवा कार्यक्रम में शामिल होने पर रोक लगायी गयी है