“राष्ट्रीय युवा शक्ति” ने स्व० शिबू सोरेन को भारत रत्न देने की करी मांग
- By rakesh --
- 16 Sep 2025 --
- comments are disable
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
=========================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में “राष्ट्रीय युवा शक्ति” के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अवगत कराया कि राष्ट्रीय युवा शक्ति की पहल पर विगत 5 से 7 सितंबर तक स्मृति शेष- स्व० दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के पैतृक गांव नेमरा से रांची तक पदयात्रा कार्यक्रम सफलता पूर्वक आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्मृति शेष- दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी के त्याग, समर्पण, नशा उन्मूलन के प्रयासों एवं पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता सहित समाज सुधारक के रूप में किए गए कार्यों को को याद करना था। मुख्यमंत्री के समक्ष राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के सपूत स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी को भारत रत्न से अलंकृत कराने हेतु राज्य सरकार से पहल करने का आग्रह किया तथा राँची के कांके डैम या हटिया डैम के निकट स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित किए जाने का निवेदन किया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने कहा कि यह निर्णय न केवल झारखंड बल्कि पूरे भारतवर्ष के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं को सम्मानित करेगा। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्यों ने स्मृति शेष-दिशोम गुरु स्व० शिबू सोरेन जी के पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी भेंट की।
मौके पर “राष्ट्रीय युवा शक्ति”के अध्यक्ष श्री उत्तम यादव, श्री दुर्गा चरण, श्री सावन लिंडा, श्री शैलेश नंद तिवारी, श्री उमेश साहू, श्री नितेश वर्मा, श्री सोनू गुप्ता, श्री रोहित यादव, आर्यन मेहता, श्री रितेश गुप्ता, श्री रंजन करमाली, श्री प्रेम प्रतीक बमबारी, श्री छोटू बेदीया, श्री अनुराग तिर्की, श्री आयुष गोप, श्री प्रेम साहू,श्री रामप्रवेश गुप्ता, श्री निलेश महतो, श्री आर्यन गुप्ता, श्री विशाल साहू उपस्थित थे।
=========================
- ex-cm shibu soren
- how shibu soren died
- jmm shibu soren
- jmm supremo shibu soren
- shibhu soren
- Shibu Soren
- shibu soren age 81
- shibu soren chowk
- shibu soren death
- shibu soren demise
- shibu soren dies
- shibu soren funeral
- shibu soren gola
- shibu soren health
- shibu soren ill
- shibu soren in hospital
- shibu soren jmm
- shibu soren latest
- shibu soren legacy
- shibu soren news
- shibu soren speech
- shibu soren statue
- shibu soren tribute
- tribute to shibu soren
- who is shibu soren