एक झटके में इतने बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम !

भारत से लड़ाई की कीमत अब चुका रही पाकिस्तान की आवाम, एक झटके में इतने बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम

पिछले महीने भारत से युद्ध करने का ख्वाब दे रही पाकिस्तान की आवाम अब अपनी ही सरकार के सर्जिकल स्ट्राइक का शिकार बन गई है। दरअसल पाकिस्तान की डगमगाई अर्थव्यवस्था संभाले नहीं संभल रही। अब पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और डीजल कीमत में बड़ा इजाफा भी कर दिया है।

पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल का प्राइस 4.80 प्रति लीटर बढ़ा दिया है। वहीं डीजल की कीमत में 7.95 प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में अब पेट्रोल 258.43 रुपये प्रति लीटर के भाव से मिलेगा। इसके साथ ही डीजल का प्राइस 262.59 रुपये प्रति लीटर हो गया है।