रांची: कोरोना संक्रमित पत्रकार संजीव सिन्हा का रिम्स में निधन

झारखंड पत्रकारिता के लिए दुखद दिन एक ही दिन में दो पत्रकारों की मौत हो गयी। दैनिक जागरण के पत्रकार संजीव सिन्हा का कोरोना संक्रमित से रांची रिम्स में निधन हो गया है। आज ही पीटीआई झारखंड के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम ने अपने आवास में खुदकुशी कर ली थी।

दैनिक जागरण के पत्रकार संजीव सिन्हा का इलाज के दौरान रांची रिम्स में हुआ निधन। वह कोरोना संक्रमित थे।आसनसोल दैनिक जागरण कार्यालय में कार्यरत थे।धनबाद के मैथन में उनका आवास है।