बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने में दिल्ली-महाराष्ट्र के लोग सबसे आगे

बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने में दिल्ली-महाराष्ट्र के लोग सबसे आगे !

सरकारी बैंकों का सर्वाधिक बकाया  कहां- कहा है…

देशभर में बैंकों का कर्ज नहीं चुकाने में महाराष्ट्र और दिल्ली के लोग सबसे आगे हैं। ट्रांसयूनियन सिबिल के अनुसार, इन दोनों राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश के 30,359 कर्जदारों ने 8.58 लाख करोड़ का डिफॉल्ट किया है। इन सभी पर एक करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है। इनके खिलाफ बैंकों ने मामला दर्ज कराया है। यह आंकड़ा 31 मार्च, 2022 तक का है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 31 मार्च, 2017 के बाद से इस तरह के कर्ज में तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है। उस समय 32 राज्यों के 17,236 डिफॉल्टरों पर कुल 2.58 लाख करोड़ रुपये का बकाया था।