Trisha Singh: तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम में पहुंचे हेमंत-कल्पना सोरेन, दी श्रद्धांजलि

Trisha Singh: तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम में पहुंचे हेमंत-कल्पना सोरेन, दी श्रद्धांजलि

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन बुधवार को स्मार्ट सिटी, रांची स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की दिवंगत पुत्री तृषा सिंह के द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और कल्पना सोरेन ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

मंत्री और विधायकों ने भी दी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम में राज्य सरकार के अन्य मंत्री, विधायक और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय तृषा सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

परिवार के प्रति जताई संवेदना

द्वादशा कार्यक्रम एवं ब्रह्मभोज के दौरान राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में संवेदना व्यक्त की।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिवंगत तृषा सिंह की आत्मा की शांति और परिवार को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति मिलने की कामना की।

यह भी पढ़ें: हेमंत सोरेन को मिला रांची के पूजा पंडालों का न्योता, विसर्जन और नशामुक्ति पर CM ने कही बड़ी बात