धनबाद: 24 वर्ष गुजर गए, बकाये का भुगतान नहीं, अभी भी है इंसाफ की आस

धनबाद के निरसा के चांच रिलायंस फायर ब्रिक्स एंड पोटरी लिमिटेड कंपनी के मजदूरों को लगभग 24 वर्ष गुजर जाने के बाद भी बकाये राशि के भुगतान की उम्मीद है।

चांच रिलायंस कंपनी के 1996 में बंद होने के बाद आज तक मजदूरों को पीएफ, ग्रेजुएटी, बकाया राशि आदि नहीं मिल पायी है । लगभग साल भर पूर्व रिलायंस ने ई ऑक्शन के माध्यम से कोलकाता की कंपनी शाकंभरी के बचे अवशेषों की नीलामी की गयी थी।

जिसमें जमीन के नीचे दबे किसी भी कलपुर्जे को निकालना वर्जित था। जमीन के ऊपर सारे कलपुर्जे को ले जाने के बाद जमीन के अंदर दबे केबल, तांबा, लोहा, ईट निकालना शुरू कर दिया गया है। जिसकी सूचना मिलते ही कम्पनी के पुराने मजदूरों ने एकत्रित होकर पीएफ, ग्रेजुएटी बकाया भुगतान की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।