रांची/ओरमांझी-लड़कियों को हथियार दिखाकर करना चाहते थे दोस्ती, बुरे फंसे !
- By rakesh --
- 11 Sep 2022 --
- comments are disable
रांची। राजधानी रांची से सटे ओरमांझी थाना क्षेत्र में मुस्लिम युवकों ने हिंदू लड़कियों को जबरन दोस्ती करने को लेकर हथियार के साथ धमकी दिए जाने का मामला एकबार फिर से सुर्खियों में है। जानकारी के अनुसार धमकी देनेवाले युवाक किसी एक खास समुदाय के है। इस घटना के बाद राजनीति भी तेज हो गई है। इन युवकों ने लड़कियों को दोस्ती नहीं करने पर जान से मारने की धमकी पांच सितंबर को दी थी। यह घटना ओरमांझी के एक स्कूल की है।
ओरमांझी क्षेत्र के प्लस टू कक्षा की छात्राओं को शिक्षक दिवस के दौरान मुस्लिम युवक क्लास रूम में जाकर कहते हैं तुम सभी हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कों से दोस्ती करो नहीं तो हम सभी तुम्हें जान से मार देंगे।हालांकि इस मामले में पांच युवक पर fir दर्ज कर ली गई है और कुछ मुस्लिम युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पंचायती बुलाकर मामले को निपटाने की कोशिश जरुर की। लेकिन पुलिस में मामला जाने के बाद से पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इधर इस मामले में राजनीति भे तेज है।
घटना पर भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा झारखंड में लव जिहाद और गुंडागर्दी की घटनाएं थम नहीं रहे है। लगातार कुछ कुंठित मानसिकता वाले मुस्लिम युवक हिंदू बेटियों को निशाना बना रहे हैं और इस पर हेमंत सोरेन सरकार चुप्पी साधी हुई है। इधर सत्ताधारी दल कांग्रेस के प्रवक्ता का कहना है कि अगर इस तरह की घटना है तो कार्रवाई की जाएगी।