पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही ज्योति मल्होत्रा की ऐसे खुली पोल, अरेस्ट !
- By rakesh --
- 18 May 2025 --
- comments are disable
Jyoti Malhotra Youtuber: पाकिस्तान हाई कमीशन में डिनर, भारत के खिलाफ साजिश रच रहे कर्मी से संपर्क…भारत के खिलाफ पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही ज्योति मल्होत्रा की ऐसे खुली पोल
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में हरियाणा की एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है. ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान उच्चायोग के एक कर्मचारी से मुलाकात के मामले में शनिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान उच्चायोग में तैनात पाकिस्तानी कर्मचारी एहसान उर रहीम उर्फ दानिश ने ज्योति मल्होत्रा को डिनर पर बुलाया था. इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और यूट्यूबर ने उसके साथ एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था. बाद में दानिश और उसके साथी अली एहसान ने ज्योति को पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों (PIOs) से मिलवाया.
ज्योति ने ‘जट्ट रंधावा’ नाम से सेव किए गए एक PIO शाकिर उर्फ राणा शाहबाज़ से व्हाट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे एन्क्रिप्टेड ऐप्स पर बातचीत की. ज्योति पर भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 152 और ऑफिसियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 की धाराएं 3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. उनकी लिखित स्वीकारोक्ति ली गई है और मामला हिसार की इकोनॉमिक ऑफेंसेज़ विंग को सौंपा गया है.
बताया जा रहा है कि एहसान उर रहीम उर्फ दानिश भारत में रहते हुए हिंदुस्तान के खिलाफ साजिश रच रहा था. सुरक्षात्मक एजेंसियां इस मुलाकात को गंभीर मानते हुए जांच में जुट गई हैं. कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस को अब पांच दिन का समय मिला है ताकि वो ज्योति मल्होत्रा से इस मुलाकात और बातचीत की गहराई से पूछताछ कर सके.
यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर
ज्योति का यूट्यूब चैनल ‘Travel with Jo’ है, जिस पर उनके करीब 3.77 लाख सब्सक्राइबर हैं. वहीं, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट ‘travelwithjo1’ पर भी 1.32 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं.
कई विदेशी जगहों की यात्रा की
ज्योति के सोशल मीडिया अकाउंट्स से पता चलता है कि उन्होंने भारत समेत कई विदेशी जगहों का दौरा किया, जिनमें इंडोनेशिया और चीन शामिल हैं. लेकिन एजेंसियों की नजर उनकी पाकिस्तान यात्रा पर टिकी है, जिसके वीडियो उन्होंने दो महीने पहले पोस्ट किए थे.
पाकिस्तान के अनारकली बाजार के वीडियो बनाए
इन वीडियोज में ज्योति को अटारी-वाघा बॉर्डर पार करते हुए, लाहौर के अनारकली बाजार में घूमते हुए, बस यात्रा करते हुए और पाकिस्तान के सबसे बड़े हिंदू मंदिर ‘कटासराज मंदिर’ का दौरा करते हुए देखा जा सकता है.
जांच एजेंसियों का मानना है कि ज्योति मल्होत्रा को विदेशी एजेंटों ने अपने प्रभावशाली सोशल मीडिया प्रोफाइल के कारण चुना और उनसे पाकिस्तान की छवि को सकारात्मक दिखाने वाले वीडियो बनवाए गए.
ज्योति मल्होत्रा को छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिन पर संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंटों से साझा करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
यूट्यूबर का पाकिस्तान से संबंध
जांचकर्ताओं ने बताया कि कमीशन एजेंटों के माध्यम से वीजा प्राप्त करने के बाद मल्होत्रा ने 2023 में पाकिस्तान का दौरा किया था. अपनी यात्रा के दौरान, वह एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश नामक एक अधिकारी के संपर्क में आई, जो नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग (PHC) में तैनात था. ज्योति मल्होत्रा को छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है, जिन पर संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंटों से साझा करने का आरोप है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.
यूट्यूबर का पाकिस्तान से संबंध
जांचकर्ताओं ने बताया कि कमीशन एजेंटों के माध्यम से वीजा प्राप्त करने के बाद मल्होत्रा ने 2023 में पाकिस्तान का दौरा किया था. अपनी यात्रा के दौरान, वह एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश नामक एक अधिकारी के संपर्क में आई, जो नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग (PHC) में तैनात था.
- jasus jyoti malhotra
- jyoti malhota arrested news live
- jyoti malhotra
- jyoti malhotra arrest
- jyoti malhotra arrested
- jyoti malhotra arrested video
- jyoti malhotra news
- jyoti malhotra pakistan
- jyoti malhotra pakistan agent
- jyoti malhotra pakistan news
- jyoti malhotra pakistani jasus
- jyoti malhotra vlog
- jyoti malhotra vlogger
- jyoti malhotra youtube channel
- jyoti malhotra youtuber
- who is jyoti malhotra
- youtuber jyoti malhotra
- youtuber jyoti malhotra arrested