सभी बंद पड़े 108 एम्बुलेंस को 15 दिन में संचालित करने का निर्देश
- By rakesh --
- 13 May 2025 --
- comments are disable
सीएस अजय कुमार सिंह ने लिया वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से अस्पतालों का जायजा
सभी बंद पड़े 108 एम्बुलेंस को 15 दिन में संचालित करने का निर्देश
अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, श्री अजय कुमार सिंह के द्वारा राज्य के सभी सिविल सर्जन और उपाधीक्षकों के साथ स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। इस समीक्षा बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी को निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी 108 एंबुलेंस छोटी-मोटी खराबी के कारण बंद हैं उन्हें 15 दिनों के अंदर प्रस्ताव तैयार प्राक्कलन के अनुसार राशि उपलब्ध करवाई जाय। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस 100 प्रतिशत संचालित होने चाहिए। इसके साथ उन्होंने सभी अस्पतालों में सभी प्रकार के आवश्यक उपकरण एवं मशीनों का आंकलन कर उसकी सूची विभाग को प्रेषित करने के के निर्देश दिए ताकि मशीनों का क्रय किया जा सके। वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने जिन अस्पतालों में एक्स रे मशीन नहीं है उसकी सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक सप्ताह के अंदर मॉड्यूलर ओटी का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। वीसी के दौरान सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन पर भी चर्चा की गई। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि जहां जगह नहीं है वहां आईपीएच मानक के अनुरूप स्थान उपलब्ध कराया जाय।
वर्ष 2025-26 में आवंटित राशि उपावंटन के साथ-साथ एनएचएम की योजनाओं की समीक्षा तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए
अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के सिविल सर्जन और उपाधीक्षकों को सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक के स्वास्थ्य केंद्रों के रंग-रोगन एवं सुसज्जित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि 1 महीने के अंदर सभी कार्यों को संपन्न करते हुए सभी का फोटोग्राफ अपलोड करें। एक महीने के बाद फिर से कृत कार्रवाई की समीक्षा की जाएगी। वर्तमान वित्तीय वर्ष की वांछित राशि उपलब्ध करा दी गई है, जिस पर अपर मुख्य सचिव ने विस्तार से चर्चा की।
- all state judiciary
- ayushman bharat
- civil judge exam syllabus
- Health
- health and wellness centers
- health services
- jpnadda
- judiciary 2025 preparation
- judiciary coaching fees
- judiciary exam books
- judiciary exam preparation tips
- judiciary exam syllabus
- judiciary exams
- law career in india
- legal education
- legal updates
- mohfw
- narendra modi
- pmjay
- state judiciary course fee
- study iq judiciary
- studyiq judiciary courses
- supreme court advocate