टॉपरों को कार देकर क्यों छा गये सूबे के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो?

  • टॉपरों को शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने दिया कार
  • छात्रों में सकारात्मक ऊर्जा विकसित होगीःस्पीकर
  • कार मिलने से टॉपरों के चेहरे खिले

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर  मैट्रिक और इंटर के राज्य टॉपरों को अल्टो कार तोहफा दिया. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो और जैक अध्यक्ष डॉ अरविंद प्रसाद सिंह ने राजधानी रांची के विधानसभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मैट्रिक और इंटर के टॉपरों को ऑल्टो कार की चाबी सौंपी.

मैट्रिक में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के मनीष कुमार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में गिरिडीह के अमित कुमार ने टॉप किया था. इन्हें ऑल्टो कार देकर सम्मानित किया गया. झारखंड विधानसभा परिसर में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट के टॉपरों को ऑल्टो कार की चाबी सौंपी.

शिक्षा मंत्री जगनाथ महतो ने रिजल्ट जारी होने के बाद कार देने की घोषणा की थी. झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने ट्वीट कर तस्वीरें साझा की हैं. उन्होंने कहा है कि इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा विकसित होगी.

झारखंड मैट्रिक में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के मनीष कुमार और इंटरमीडिएट की परीक्षा में गिरिडीह के अमित कुमार ने टॉप किया था. रिजल्ट जारी होने के साथ ही शिक्षा मंत्री ने घोषणा की थी कि वे मैट्रिक और इंटर के टॉपरों को ऑल्टो कार देकर पुरस्कृत करेंगे. बुधवार को जब टॉपरों को कार की चाबी दी गयी तो चेहरे खुशी से खिल उठे.

झारखंड के शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने अपना वादा पूरा करते हुए टॉपरों को कार सौंप दी. उन्होंने अगले साल से टॉपर छात्रों को गोद लेने का ऐलान किया है. बहरहाल जगरनाथ महतो की पहल की सराहना की जानी चाहिए कि छात्रों की भविष्य की चिंता राज्य के शिक्षामंत्री को है.