लातेहार। बंद पड़े पावर प्लांट में लगी आग, पांच साल से बंद था पावर प्लांट

लातेहार। लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड में स्थित बंद पड़े अभिजीत ग्रुप के पावर प्लांट में भीषण आग लग गई है,दरअसल अभिजीत ग्रुप का यह पावर प्लांट चंदवा में लगाया जा रहा था, लेकिन इसी बीच कुछ तकनीकी अड़चन आ जाने के कारण यह प्लांट पूरा नहीं हो सका।  मिली जानकारी के अनुसार अचानक दोपहर 2 बजे प्लांट में भीषण धुआं उठने लगा।

 पावर प्लांट में लगी आग

देखते ही देखते प्लांट के बड़े हिस्से में आग की लपटें उठने लगी. आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल प्लांट में पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास आरंभ कर दिया है. प्लांट में आग कैसे लगी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, इस पर जांच की जा रही है।

चोरी भी हो चूकी है

मिली जानकारी के अनुसार बंद पड़े प्लांट से करोड़ो रुपये की समान पहले भी चोरी हो चूकी है,लेकिन जांच नहीं होनी कारण चोरी का खुलासा नहीं हो सका। अगर सहीं ढंग से जांच हुई होती तो कई अभिजीत ग्रुप के अधिकारी का नाम सामने आता।