रांचीः तीरंदाज झानू हांसदा के पति निमाई किरण हांसदा की मौत

झारखंड के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज झानू हांसदा के पति निमाई किरण हांसदा (39) निधन बुधवार को टीएमएच में ब्रैन हैमरेज से  मौत हो गई। वह झानू हांसदा के साथ कदमा में ही रहते थे। उन्हें मार्च में ही उन्हें टीएमएच में एडमिट कराया गया था। स्थिति गंभीर होने के बाद कोलकाता रेफर कर गया था।

वहां ठीक हो कर शहर लौट आए थे। बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ने से आदित्यपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह सुबह अंतिम सांस लिए। मूल रूप से मतलाडीह के रहने वाले निमाई जोडा के एक निजी कंपनी में कार्य करते थे।

झारखंड पुलिस में सेवा दे रही झानू हांसदा फिलहाल टाटानगर रेल पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित है। अर्जुन मुंडा ट्वीट पर जताया शोक कहा हांसदा के पति के आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।