जेपीएससी परीक्षा का परिणाम को लेकर प्रदर्शन

रांची, 07 मई ग्यारहवीं जेपीएससी परीक्षा का परिणाम जारी न होने से नाराज अभ्यर्थियों ने बुधवार को आयोग के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने रिजल्ट जारी करो के नारे लगाये और जल्द से जल्द परिणाम घोषित करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थी काली और आसमानी रंग के मास्क पहने हुए थे।

अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा संपन्न हुए नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक परिणाम घोषित नहीं किया गया है। इससे न केवल उनकी नौकरी की उम्मीदें अधर में हैं, बल्कि मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है।