छत्तीसगढ़। नहीं रहे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी, 9 मई से थे कोमा में
- By admin --
- 29 May 2020 --
- comments are disable
छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया, वे 74 साल के थे। 19 दिन के अंदर तीसरी बार दिल का दौरा पड़ने के बाद उनकी हालत गंभीर हो गई थी। अजीत जोगी 2000 से 2003 के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे।
आपको बता दें कि अजीत जोगी 9 मई से कोमा में थे। इमली का बीज गले में अटकने की वजह से उन्हें पहली बार दिल का दौरा पड़ा था। इसके बाद 27 की मई की रात भी उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, अगले ही दिन उनकी सेहत में थोड़ा सुधार देखा गया।
जब शुक्रवार को उन्हें दोबारा दिल का दौरा पड़ा तो रायपुर के श्रीनारायणा अस्पताल की ओर से एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। इसमें बताया गया कि जोगी परिवार की सहमति लेकर डॉक्टरों ने उन्हें एक विशेष इंजेक्शन लगाया है। यह बहुत ही रेयर किस्म का इंजेक्शन है, जिसका इस्तेमाल छत्तीसगढ़ में बहुत कम हुआ है। हालांकि, इसके बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका।