पाकिस्तान में पानी के लिए मचा हाहाकार, सिंध में गृह मंत्री का घर जलाया !

पाकिस्तान में पानी के लिए मचा हाहाकार, सिंध में गृह मंत्री का घर जलाया; बंदूकें लेकर आए प्रदर्शनकारी

पाकिस्तान में एक बार फिर हालात बिगड़ने की ओर हैं। सिंध प्रांत में नहर प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों ने हिंसक रूप धारण कर लिया। उन्होंने सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर के घर में भी घुसकर तोड़फोड़ की और आग लगा दी। पुलिसकर्मियों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सहित कुछ अन्य घायल हो गए।