पलामू। जेजेएमपी नक्सली संगठन के दो सदस्य गिरफ्तार, कई समान बरामद
- By admin --
- 25 May 2020 --
- comments are disable
पलामू। चैनपुर थाना क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला कर पुलिस ने जेजेएमपी नक्सली संगठन के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और रंगदारी (लेवी) मांगने का आरोप है। गिरफ्तार नक्सलियों के पास से पुलिस ने एक पीट्ठू बैग, नक्सली संगठन का पर्चा, नक्सली वर्दी के साथ पिकअप वैन भी बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि इलाके में अन्य नक्सलियों के धरपकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को इस संबंध में डीएसपी संदीप गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी।
रंगदारी लेने का करते थे कार्य
डीएसपी ने बताया कि रविवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के अवसाने से बरवाडीह के बीच कोयल नदी पर निर्माणाधन पुल के ठेकेदार से लेवी (रंगदारी) वसूलने की नियत से रात करीब 1:30 बजे प्रतिबंधित जेजेएमपी नक्सली संगठन के महेश भुइया अपने आठ से दस दस्ता सदस्य के साथ पिकअप वैन से कचकी होते हुए अवसाने नदी पर पहुंचा। इस दौरान उसने ठेकेदार के मुंशी का धमकाते हुए काम बंद करने की बात कही।
छापेमारी कर किया गया गिरफ्तार
इसी बीच महेश भुइया एवं दस्ता के लोगों को वहां मौजूद पुलिस बल के बारे में जानकारी होने पर सभी पिकअप वैन छोड़कर जंगल की ओर भाग निकले। इसके बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई करते हुए जंगल से महेश दस्ता के दो सदस्य पलामू पांकी निवासी 24 वर्षीय दिलीप कुमार और 22 वर्षीय अशोक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विभिन्न धारोओं की तहत प्राथमिकी दर्ज
गिरफ्तार अभियुक्त दिलीप कुमार यादव ने अपने बयान में बताया कि वो चचेरे भाई अशोक कुमार यादव के साथ महेश के दस्ता को खाने-पीने का सामान की व्यस्था का काम करता है। जब भी महेश व उसका दस्ता इनके क्षेत्र में आता है तो उनके साथ वे दोनों भी जाते हैं। छह महीने पहले पप्पू लोहार दस्ता के लोगों को सवारी गाड़ी से पांकी जंगल तक पहुंचाया था। तलाशी के क्रम में दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक कम्बाइंड वर्दी के दो पैंट, दो कम्बाइंड जर्सी, एक गमछा, एक काला बेल्ट, एक पिट्ठू बैग एवं दैनिक उपयोग का सामान बरामद किया गया। इस संबंध में चैनपुर थाना में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।