मां ने चलती ट्रेन में दिया बच्ची को जन्म, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

रेलवे ने एक बाद फिर निभाया सामाजिक दायित्व..

बड़काकाना/रामगढ़ । भारतीय रेल की खराब व्यवस्था को लेकर तो अक्सर लोग चर्चा करते रहते हैं। लेकिन नए साल में भारतीय रेल के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक ऐसा सराहनीय कार्य किया, जिससे भारतीय रेल पर गर्व होना लाजमी हो जाता है। दरअसल रेल प्रशासन और रेल प्रबंधन के लोगों की पहल पर राजधानी एक्सप्रेस में ही एक महिला का प्रसव कराया गया। महिला के प्रसव के लिए एक घंटे से अधिक समय तक राजधानी एक्सप्रेस को बडकाकाना रेलवे स्टेशन पर रोके रखा गया, त जाकर महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया।

जानकारी के अनुसार मीना देवी दिल्ली से अपने पति के साथ रांची जाने के लिए गाड़ी में बैठी। जिसके बाद ट्रेन डाल्टेनगंज पहुंचते ही उस महिला को प्रसव पीड़ा महसूस होने लगा। धीरे-धीरे दर्द बढ़ता जा रहा था। महिला ने अपने पति अजय उरांव को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद महिला के पति ने ट्रेन में चल रहे कोच एडेटेड को बताया। तब तक ट्रेन डाल्टेनगंज से गाड़ी खुल चुकी थी।इसकी जानकारी बरकाकाना स्टेशन प्रबंधक पीके गांगुली को दिया गया। इस संबंध में बरकाकाना के स्टेशन प्रबंधक पीके गांगुली ने बताया कि नियंत्रण कक्ष से 7:50 पर जानकारी मिली की उक्त राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला को  प्रसव पीड़ा  होना शुरू हो गया   है । बाद में वही

बरकाकाना रेलवे अस्पताल की महिला डॉक्टर एस झा ने उक्त महिला का बरकाकाना रेलवे स्टेशन में उक्त महिला का  स्वास्थ्य का किया जांच, जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ पाए थे, उसके बाद बरकाकाना रेलवे स्टेशन से डॉक्टर की टीम ने इलाज करने के बाद रामगढ़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया।।