साहिबगंज: एक बुर्जुग जब थाने पहुंचा तब सबके होश पाख्ता हो गए
- By admin --
- 08 Jul 2020 --
- comments are disable
साजिबगंज जिले के राधानगर थाना के तमाम पुलिसकर्मी उस समय भौंचक रह गए जब एक बुर्जुग अपने हाथ में एक महिला का कटा हुआ सिर लेकर पहुंच गया। सिर को बाल के सहारे पकड़ा हुआ था।
बुजुर्ग के हाथ में लटक रहे कटे हुए सिर से खून टपक रहा था। पुलिसकर्मियों ने जब पूछा तो बुजुर्ग ने कहा-मैंने अपने बेटे की हत्या का बदला लिया है। इस महिला ने जादू-टोना कर मेरे बेटे को मार दिया था। पुलिस ने बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है।
राधानगर थाना क्षेत्र की मोहनपुर पंचायत के मेहंदीपुर गांव के 25 वर्षीय युवक स्वाधीन टुडू की दो दिन पूर्व माैत हो गई। गांव में यह अफवाह फैल गई कि 60 वर्षीय महिला मतलू चौड़े ने जादू-टोना किया है। जादू-टोने से ही मौत हो गई।
इसके बाद युवक का पिता सकल टुडू ने बेटे की मौत का बदला लेने की ठान ली। बेटे का अंतिम संस्कार करने के बजाय बदला लेने का विचार किया। मंगलवार की रात उसने मतलू की गर्दन काट कर हत्या कर दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे हाथ में सिर लेकर राधानगर थाना पहुंच गया।