मोदी ने दी 558 करोड़ की सौगात, अब नागरिकों की जिम्मेदारी- संजय सेठ
- By rakesh --
- 01 Jul 2025 --
- comments are disable
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ की प्रेस कॉन्फ्रेंस
558 करोड़ की सौगात पीएम मोदी ने दी, इसे स्वच्छ और सुंदर रखना नागरिकों की जिम्मेदारी।
03 जुलाई को नितिन गडकरी ऐतिहासिक स्वागत करेगी रांची की जनता।
नगर निगम नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराए, सिर्फ वसूली का केंद्र नहीं बने।
रांची। 03 जुलाई को रातू रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर के लोकार्पण को लेकर रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने आज अपने केंद्रीय कार्यालय में पत्रकार वार्ता की। इस दौरान रांची के विधायक श्री सीपी सिंह और हटिया के विधायक श्री नवीन जायसवाल भी उपस्थित रहे।
श्री संजय सेठ ने कहा कि रांची में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण एक सपना के पूरा होने जैसा है। रातू रोड सहित रांचीवासियों का यह सपना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने पूरा कर दिया है। अब यह रांचीवासियों की जिम्मेदारी है कि इस कॉरिडोर को स्वच्छ और सुंदर बना कर रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अनुरोध किया कि ₹558 करोड़ की लागत से मिले इस सौगात के लोकार्पण के अवसर पर श्री नितिन गडकरी जी का ऐतिहासिक अभिनंदन करें। श्री सेठ ने कहा कि ओटीसी ग्राउंड में 11 बजे आयोजित लोकार्पण समारोह और सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।
उन्होंने कहा कि झारखंड में नगर निकायों में बिजली पर पांच फ़ीसदी सरचार्ज का प्रस्ताव तैयार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। झारखंड में तो ऐसा लग रहा है जैसे सरकार नगर निकायों से सिर्फ वसूली की मुहिम चला रही है। एक तरफ नगर निगम ने 39 करोड़ रूपया होल्डिंग टैक्स हासिल कर लिया है और दूसरी तरफ फिर से पांच फ़ीसदी सरचार्ज लेने की तैयारी है। श्री सेठ ने कहा कि यह समझ से परे है कि आखिर सरकार जनता से सिर्फ वसूली क्यों करना चाहती है? प्रशासनिक अधिकारी कभी इन मुद्दों पर क्यों नहीं सोचते? बरसात की पहली बारिश में ही रांची की जो स्थिति हुई वह पूरे राज्य ने देखा। आज भी रांची के कई मोहल्ले में पानी जमा है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सड़क सुरंगनुमा हो चुकी है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। हर मोहल्ले में पाइप बिछाने के नाम पर गड्ढे खोद दिए गए हैं। नागरिकों को नगर निकाय क्षेत्र के नाम पर कोई सुविधा मयस्सर नहीं कराई जा रही है। राजधानी की इस बदतर स्थिति का जिम्मेदार पूरी तरह से नगर निगम है। इन सब चीजों में सुधार की बजाय सिर्फ वसूली पर ध्यान देना जनता का शोषण है। अविलंब शासन-प्रशासन बिजली सरचार्ज के इस प्रस्ताव को वापस ले। जनहित के कार्यों पर ध्यान लगाए।
इस दौरान विधायक श्री सीपी सिंह ने कहा कि पाइप लगाने के नाम पर, सिवरेज ड्रेन के नाम पर सड़क को बर्बाद कर दिया गया है। विधानसभा में सवाल उठाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। वही श्री नवीन जायसवाल ने कहा कि वर्षों से रातू रोड के लोग जाम से जूझ रहे थे, नितिन गडकरी जी के आशीर्वाद से जाम मुक्त रांची और रातू रोड होगा। राज्य सरकार ने रांची शहर के लोगों को भगवान के भरोसे छोड़ दिया है। नगर निगम नरक निगम में तब्दील हो चुका है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्री वरुण साहू ग्रामीण भाजपा जिला अध्यक्ष श्री धीरज महतो, मांडर से भाजपा प्रत्याशी श्री सन्नी टोप्पो भी मौजूद रहे।
- doranda flyover ranchi
- flyover in ranchi
- flyover ranchi
- kantatoli flyover ranchi
- new flyover in ranchi
- piska more ranchi flyover
- ranchi flyover
- ranchi flyover 2025
- ranchi flyover new update
- ranchi flyover news
- ranchi flyover opening
- ranchi flyover project
- ranchi flyover update
- ranchi flyover update 2025
- ranchi flyover video
- ranchi kantatoli flyover
- ranchi new flyover
- ranchi ratu road flyover
- ranchi siramtoli flyover
- ratu road flyover ranchi
- siram toli flyover ranchi
- siramtoli flyover ranchi