धनबाद पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अपराधियों को धर दबोचा, 11 बाईक बरामद !
- By rakesh --
- 21 Jan 2023 --
- comments are disable
धनबाद। धनबाद पुलिस को उस समय एक बड़ी सफलता मिली है, जब अतरराज्जीय वाहन चोर गिरोह को दो शातिर अपराधियी पुलिस के शिकंजे में आ गए। डीएसपी अमर पांडेय के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में वाहन चोर गिरोह के दोनों अपराधियों को धर दबोचा। इसकी सूचना के आधार पर कई इलाकों में छापेमारी की गई। जिसमें ग्यारह चोरी की बाईक, मास्टर चाबी का गुच्छा सहित कई सामान बरामद किए गए। धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि लगातार वाहन चोरी की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही थी। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की।
शनिवार को पकड़े गए दोनों अपराधियों को मीडिया के समक्ष पेश करते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में लगातार बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं से धनबाद पुलिस ने आम लोगों को निजात दिलाने के उद्देश्य विशेष अभियान चलाया एवं धनबाद के अलावे गिरिडीह देवघर जामतारा समेत कई अन्य जिलों में छापेमारी की एवं कुल 11 बाइक जब्त किया। पूरे मामले में छापेमारी के दौरान दो अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया। जिसमें एक अपराधी नंदकिशोर चौधरी खरनी बरवाअड्डा धनबाद का रहने वाला है जबकि दूसरा अपराधी कर्माटांड़ जामताड़ा जिले का रहने वाला है। चोरी की बाइक को यह लोग धनबाद के अलावा बंगाल के कुछ जिलों एवं देवघर और जामताड़ा और गिरिडीह में खपाने का काम करते थे।