स्थानीयतता : बोतल से बाहर आया जिन्न, अमित ने दिया अपनी ही सरकार को अल्टीमेटम !
- By rakesh --
- 21 Jan 2022 --
- comments are disable
रांची। झारखंड में सरकार चला रही पार्टी के पूर्व विधायक अमित महतो ने स्थानीय नीति के मुद्दे पर सरकार को अल्टीमेटम दे दिया है। अमित ने साफ कहा है कि सरकार एक निर्धारित समय तक स्थानीय नीति को 1932 के खतियान के आधार पर घोषित करे। अगर इसपर सरकार अमल नहीं करती है तब वे पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। अमित महतों ने कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार के खिलाफ खुलकर बयान दिया है । साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी बात रखी है।
अब राज्य में विपक्षी पार्टी को जैसे ही भनक लगी कि सत्ताधारी दल के पूर्व विधायक अब अपनी सरकार के खिलाफ ही बिगुल फूंकने की तैयारी कर ली है तो उनकी तरफ से भी सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की गई। बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं।
हालांकि स्थानीय नीति कता जिन्न के इस तरह से बाहर आने के बाद से राज्य के लोगों के बीच कई तरह की चर्चा है। ऐसे में सरकार के सामनने बड़ी चुनौती है कि वह अपनी पार्टी के अंदर ही चल रहे इस तरह के विरोधाभाष से कैसे निपटती है।