हजारीबाग। आजीबोगरीब आकृति सड़क पर, एलियन की आशंका !
- By rakesh --
- 29 May 2021 --
- comments are disable
हजारीबाग। झारखंड में इन दिनों लॉकडाउन का माहौल में कई अजब-गजब घटनाएं भी हो रही है। अब हजारीबाग के पास जब एक एलियननूमा आकृति अँधेरी रात में दिखाई पड़ी तो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई। इलाके से गुजरनेवाले लोगों में से एक ने इसे अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब कुछ लोग इसे एलियन और कुछ लोग इसे भूत-प्रेत या चुडैल भी मान रहे हैं। यह आकृति दिखी है. आकृति सामने आने के बाद लोगों के बीच सोशल साइट पर कौतूहल का विषय बन गया है, कि यह एलियन है या इंसान और फिर भूत?
हजारीबाग छड़वा डैम पुल पर अजीबो-गरीब आकृति देखा गया है. एक युवक ने अपने मोबाइल पर इसे शूट किया है. यह वीडियो हजारीबाग में वायरल होते जा रहा है. स्थानीय लोगों का दावा है कि यह एलियन है, कोई कह रहा है यह भूत है, तो कुछ लोगों का कहना है कि वह इंसान है. रात होने के कारण वीडियो में स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन आकृति का लंबे लंबे हाथ और लंबे लंबे पैर है. आमतौर पर इस तहर की आकृति इंसानों की नहीं होती है. हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते. लेकिन इस वायर वीडियो को लेकर इसकी तहकीकात भी की जा रही है कि आखिर इस वीडियो की सच्चाई क्या है।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार रांची।