चतरा: तस्करी के लिये भेजे जा रहे मवेशियों से भरा पिकअप वाहन जब्त, तस्कर फरार

चतरा में सदर थाना पुलिस को मवेशी तस्करों के विरुद्ध एक और सफलता हाथ लगी है। एसपी ऋषभ झा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सजना गांव के समीप से तस्करी के लिये भेजे जा रहे मवेशियों से भरे पिकअप गाड़ी को जब्त किया है।

हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर मौके से तस्कर भागने में सफल रहे। मवेशियों को पिकअप वैन में लोड कर तस्कर तस्करी के लिये ले जा रहे थे। थाना प्रभारी लव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली की कुछ पशु तस्कर सजना से पशु लेकर निकलने वाले हैं।

प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही

इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। पिकअप वैन में लोड आठ पशुओं को मुक्त कराते हुए जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि चतरा में सदर थाना पुलिस को मवेशी तस्करों के विरुद्ध एक और सफलता हाथ लगी है।वाहन के मालिक के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।