रांची : झारखंड में कोरोंना का कहर जारी…प्रतिदिन दो शतक पार कर रहा है आंकड़ा
- By admin --
- 16 Jul 2020 --
- comments are disable
झारखंड में कोरोना का कहर लगातार जारी है WHO के मुताबिक जुलाई के महीने में संक्रमण काफी तेजी से फैलने का आशंका जताई थी। कोरोना इन दिनों प्रतिदिन दो शतक के पार का आकड़ा को पार कर रहा है।
झारखंड में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन एक के बाद एक पिछ्ले दिनों का रिकॉड तोड़ रहा है। 15 जुलाई को बार फिर से अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
रांची से रिकॉर्ड 71, हजारीबाग से 61, रामगढ़ से 30, गढ़वा से 27, लातेहार से 23, गिरिडीह से 19, लोहरदगा से 15, धनबाद से 14, जमशेदपुर से 12, साहेबगंज से 11, चाईबासा से 10, पलामू से 07, चतरा से 05, गोड्डा 02, गुमला से 02, सरायकेला से 02, देवघर से 01, दुमका से 01, जामताड़ा से 01, खूंटी से 01 और सिमडेगा से 01 मरीज मिले हैं ।
इन नए पॉजिटिव मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 4,562 हो गयी है। वही अब तक 2,486 लोग स्वस्थ हो चुके हैं, 2,098 एक्टिव मामले हैं. और 38 लोगों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि 14 जुलाई मंगलवार को सूबे में 268 नये कोरोना पॉजिटव मरीज मिले थे।