फर्जी डिग्री के मामले में निशिकांत पहुंचे थाना !

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे एक बार फिर सुर्खियों में दिखाई पड़ रहे हैं। दरअसल निशिकांत अपने एक मामले की सफाई देने देवघर के नगर थाना पहुंच गए। मामला निशिकांत पर फर्जी डिग्री लेने को लेकर आरोप का है। थाना पहुंचकर उन्होंने अपनी सभी डिग्री की कॉपी जमा की और कहा कि पुलिस की तरफ से बार-बार उनसे पूछा जा रहा थै कि वे अपनी सफाई दें। इसके कारण उन्हें थाने में आकर अपनी डिग्री की कॉपी जमा करनी पड़ी। उन्होंने कहा कि मामला न्यायालय में चल रहा है और वे पूरी तरह से न्यायालय का सम्मान करते हैं।