धनबाद : गणेश चतुर्थी को लेकर छाया उल्लास, धूमधाम से हो रही भगवान गणेश की पूजा
- By admin --
- 22 Aug 2020 --
- comments are disable
आज गणेश चतुर्थी को लेकर पूरे देश में विघ्नविनाशक भगवान गणेश की पूजा बड़े धूम धाम से हो रही है। धनबाद कोयलांचल में भी भगवान गणेश की पूजा जगह जगह धूम धाम से हो रही है ।
धनबाद के जेसी मल्लिक रोड स्थित एक फ्लैट में कुछ परिवार के लोगों ने मिलकर धूमधाम और पूरे विधि विधान के साथ भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर श्रद्धा पूर्वक पूजन की गई जिसमें भगवान गणेश को उनके मनपसंद लड्डू और कई व्यंजन के भोग भी लगाए गए ।
इस वर्ष कोरोना को लेकर पंडाल पूजा और मेला को लेकर धनबाद में भी रोक लगायी गयी है । श्रद्धालु सिर्फ मंदिरों में या अपने घरों में ही भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित कर श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना कर रहे हैं। और भगवान विघ्नविनाशक से कोरोना संक्रमण को खत्म करने का भी लोग प्रार्थना कर रहे हैं।
इस बार कोरोना को लेकर भीड़ नहीं
वहीं जेसी मल्लिक रोड स्थित एक फ्लैट में भगवान गणेश की पूजा कर रही श्रद्धालु ने बताया कि हमलोग कई वर्षों से घर में ही भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूजा करते हैं ,इस बार कोरोना को लेकर भीड़ कम है। हमलोग पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना करते आ रहे हैं।