इजरायल ने ईरान की परमाणु सुविधा को निशाना बनाया
- By rakesh --
- 16 Jun 2025 --
- comments are disable
ईरान और इजरायल के बीच लड़ाई भीषण रूप लेती जा रही है। सोमवार सुबह भी दोनों ओर से भयावह हमले जारी हैं। इजरायल ने ईरान की परमाणु सुविधा को निशाना बनाया है। इसी दौरान 2.5 तीव्रता का भूकंप ईरान में आया।
खासतौर से फोर्डो परमाणु स्थल के पास हुए धमाकों के कारण 2.5 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया. पहले से संवेदनशील और अस्थिर माने जाने वाले सीस्तान-बलूचिस्तान क्षेत्र में आए झटकों से जनजीवन प्रभावित हुआ है. फोर्डो परमाणु स्थल पर हुए विस्फोटों के कारण भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि ईरान सरकार की ओर से अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है. सुरक्षा एजेंसियां और राहत दल घटनास्थल पर तैनात हैं.
सोमवार सुबह ईरान की फोर्डो परमाणु साइट के पास जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं. ये धमाके कोम शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर हुए, जिससे आस-पास के इलाकों में भूकंप जैसे झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इन झटकों की तीव्रता 2.5 मापी गई है. स्थानीय मीडिया का कहना है कि इज़रायल के मिसाइल हमले के बाद परमाणु सुविधा क्षेत्र में हुए विस्फोटों के चलते ज़मीन में कंपन आया.
- iran
- iran attack israel
- iran israel
- iran israel war
- iran israel war news
- iran missile attack on israel
- iran missile attack on israel footage
- iran missile attack on israel live
- iran missile attack on israel today
- iran missile attack on israel video
- iran nuke
- israel attack iran
- israel attack on iran
- israel attacks iran
- israel attacks iran today
- israel hamas war news today
- israel iran
- israel iran conflict
- israel iran war
- israel strikes iran