भीड़ के चलते ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत की खबर !
- By rakesh --
- 09 Jun 2025 --
- comments are disable
मुंबई से लखनऊ जा रही पुष्पक एक्सप्रेस में एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ हैं. अत्यधिक भीड़ के चलते ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत हो गई. हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ, जहां CSMT की ओर जा रहे कुछ यात्री ठाणे के पास ट्रेन से गिर पड़े.
जानकारी के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस में भारी भीड़ थी और कई यात्री ट्रेन के दरवाजों पर लटक कर यात्रा कर रहे थे. इसी बीच संतुलन बिगड़ने से पांच लोग चलती ट्रेन से नीचे गिर गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. वहीं घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. मामले की जांच की जा रही हैं. इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है, जिनमें देखा जा सकता है कि यात्री ट्रेन से गिर रहे है और लोग उन्हें ट्रैक से उठाकर प्लेटफॉर्म पर ला रहे हैं. घायलों के कपड़े फटे हुए थे और हालत बेहद गंभीर बताई गई. मुंबई स्टेशन के पास ड्यूटी कर रहे गार्ड ने पुष्ट किया कि कम से कम पांच यात्री गिरकर मौत के शिकार हुए हैं. रेलवे प्रशासन और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. मृतकों की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है लेकिन सभी की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही हैं. रेलवे ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए है, वहीं इस दर्दनाक घटना से स्थानीय रेल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.
- accident in mumbai local train
- bike train accident
- bike train accident mumbai
- local train accident
- local train accidents mumbai
- mumbai howrah train accident
- mumbai local accident
- mumbai local train
- mumbai local train accident
- mumbai local train accidents
- mumbai train
- mumbai train accident
- mumbai train accidents
- mumbai train stunt
- mumbra train accident
- train accident
- train accident news
- train accident today
- train accidents mumbai
- train track incident