रांची मे ट्रिपल मर्डर मामूली विवाद मे हुई हत्या, चार चढ़े पुलिस के हत्थे

राजधानी रांची मे ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। मामुली विवाद मे हुई हत्या की घटना से लोग सकते मे है तो वही मृतक के बच्चे भी डरे सहमे से नजर आए। घटना की सम्वेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के अधिकारी भी मौके पर कैंप किए हुए है।

राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र मे ट्रीपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया करीब 15 से 20 की संख्या मे आए लोगों ने इस पूरी वारदात को अंजाम दिया। मामूली सा विवाद कुछ इस कदर बढ़ गया कि एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई गई। मृतको में जनेश्वर बेड़िया और उसकी दो पत्नियां सरिता और संजू देवी शामिल है। इस वारदात को जनेश्वर के गोटिया और आस पड़ोस के लोगों ने ही अंजाम दिया। वही घन्टा के वाक्य मृतक के बच्चे भी मौजूद थे जिन्होंने भाग कर अपनी जान बचाई। फ़िलहाल स्थिति को देखते हुए पुलिस ने जनेश्वर के बच्चों को अपनी सुरक्षा मे रखा है। फ़िलहाल जो जनकारी सामने आई है उसके अनुसार पिछले एक सप्ताह से ये विवाद चल रहा था।
सुअर चराने के दौरान फसल बर्बाद हो गया था। जिसे लेकर ही ये विवाद पैदा हुआ था और उस विवाद ने ही इतना बड़ा रूप ले लिया। रांची के ग्रामीण एसपी हारीश बिन जमा ने बताया कि लाठी डंडा और हरवे हथियार का ईस्तेमाल कर वारदात को अंजाम दिया गया है। वही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

वहीं मृतक की भतीजी ने बताया कि वह खेत में काम कर रही थी दो बच्चे भागे-भागे आए और उन्हें बताया कि उसकी मम्मी पापा को कुछ लोग मार रहे हैं बच्ची दौड़े दौड़े बदहवास घटना स्थल पर पहुंची और पाया कि वहां पर 3 लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी घटना का शोर सुनकर अगल-बगल के लोग पहुंचे और पुलिस को जानकारी दें फिलहाल इस मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी होने की बात सामने आ रही है

. इधर और औरमांझी थाना क्षेत्र के झांजी मोहल्ले में ट्रिपल मर्डर की घटना के बाद इलाके में दहशत है घटना के बाद पूरा मोहल्ला शांत है लोग घरों में दुबके हुए हैं l

ट्रिपल मर्डर मामले में पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी,ग्रामीण एसपी कर रहे है इलाके में कैंप। ओरमांझी में हुए ट्रिपल हत्याकांड मामले में पुलिस को मिली सफलता,घटना के कुछ ही घंटे के अंदर आधा दर्जन आरोपी पुलिस के हिरासत में,की जा रही है पुछताछ
प्रभारी ग्रामीण एसपी के मुताबिक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।