रांची। निशिकांत के ट्विट पर झारखंड में बवाल!

रांची। झारखंड में अब ट्विटर पर ट्विट वार तेजी से शुरू हो गया है। शनिवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने एक ट्विट किया जिसमें उन्होंने लिखा है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार में नाचनेवाले -… को इंगित किया है कि वे कानून के अनुसार चले…. नहीं तो दिल्ली में पोस्टिंग का इंतजार कीजीए। अब इसपर सरकार चला रही पार्टी ने इस ट्विट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

 

गोड्डा सांसद के इस ट्विट के बाद जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने खुलकर कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि फेडरेल सस्टम के अनुसार कार्य करने की जरुरत है। कोरोना काल में केंद्र और राज्य सरकार के बीच का तकरार कई मायनों में राज्य को प्रभावित कर रहा है। चाहे ट्विट के माध्यम से वार हो या फिर सीधे बयानों से… इस तकरार में आम जनता की परेशानी नहीं खत्म हो सकती है। अब केद्र और राज्य दोनों सरकारों को चाहिए कि राज्यहित में ठोस कदम उठाए जिससे जनता राहत महसूस करे।
ब्यूरो रिपोर्ट सबरंग समाचार।