रांची : रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव की रिपोर्ट हुई रांची एनआईसी पर अपडेट
- By admin --
- 23 Aug 2020 --
- comments are disable
18 अगस्त को रांची जिलान्तर्गत चलाये गए रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव की रिपोर्ट रांची एनआईसी की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
कोई भी व्यक्ति जिन्होंने रैपिड एंटीजेन मास टेस्टिंग ड्राइव के दिन अपना सैंपल कोविड 19 की जांच हेतु जमा करवाया था, वो अपनी रिपोर्ट रांची एनआईसी की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
गौरतलब है कि उपायुक्त छवि रंजन के निर्देशानुसार रांची जिला के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 20 केन्द्रों पर टीमों ने सैंपल कलेक्शन का कार्य किया था।
10101 सैंपल में 248 मरीजों की जांच पॉजिटिव
पूरे जिला में कुल 10101 सैंपल कलेक्ट किए गए थे। जिनमें 248 मरीजों की जांच पॉजिटिव पाई गई थी, जबकि 9853 की रिपोर्ट नेगेटिव थी।
ध्यान हो, ऐसे लोग जिनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनकी पहचान-नाम सार्वजनिक नहीं करने के मद्देनजर, किसी भी पॉजिटिव रिपोर्ट को अपडेट नहीं किया गया है।