PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी !

‘अफगान अपने घर वापस जाएं, हमारी जमीन 25 करोड़ पाकिस्तानियों के लिए’, PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी!

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने काबुल के प्रति तीखे तेवर दिखाते हुए कहा है कि पाकिस्तान में रह रहे सभी अफगान नागरिकों को अपने वतन लौटना होगा और अफगानिस्तान के साथ पहले जैसे पुराने सम्बन्ध अब कायम नहीं रहेंगे. इस बयान के बाद सीमापार तनाव और बढ़ गया है।

आसिफ ने सोशल मीडिया पोस्ट और सार्वजनिक बयानों में कहा कि अब काबुल की अपनी सरकार और व्यवस्था है, इसलिए पाकिस्तान की जमीन और संसाधन 25 करोड़ पाकिस्तानियों के हैं और विदेशी शरणार्थियों के कारण स्थानीय सुरक्षा और संसाधनों पर दबाव बढ़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान काफी समय तक धैर्य रखता रहा पर अफगान पक्ष से सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली।