अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष बने हाजी मुख्तार
- By rakesh --
- 09 Oct 2023 --
- comments are disable
अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल का चुनाव सम्पन्न
अध्यक्ष बने हाजी मुख्तार, महासचिव अनवर अन्नु
रांची: अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल परिसर में जनरल बॉडी की एक बैठक चुनाव को लेकर हुई। जिसकी अध्यक्षता शहर के मकबूल समाजसेवी हाजी गुलाम रब्बानी ने की और संचालन नौशाद आलम उर्फ गुज्जर ने किया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे हाजी गुलाम रब्बानी ने कहा की आज के पूर्व जो अंजुमन हॉस्पिटल कमिटी बनी थी वो नियम अनुसार नही थी। 14 के जगह पर 17 लोग थे। जो नियम विरुद्ध है। उस कमिटी को भंग करते हुए नई कमिटी बनाने का प्रस्ताव रखा। साथ ही पूर्व की भांति अंजुमन इस्लामिया के अध्यक्ष को हॉस्पिटल सोसायटी एक्ट के तहत हाजी मुख्तार को अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल सोशल सर्विसेज सोसायटी का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल में चल रहे उतार-चढ़ाव पर चर्चा हुई। सभी ने एक स्वर में कहा के अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल को बेहतर बनाने के लिए हर एक पंचायत, सोसाइटी, तंजीम, एदारा को साथ आना होगा। तभी हम मिलकर आगे बढ़ सकते हैं। बैठक में अंजुमन इस्लामिया मेडिकल एंड सोशल सर्विसेज सोसाइटी एक्ट के तहत अंजुमन हॉस्पिटल का चुनाव कराने की बात हुई। तय हुआ कि जो लोग हॉस्पिटल में सेवा देना चाहते है वो स्वयं अपना नाम बैठक में पेश करें। नाम आने के बाद उनके नाम पर अगर लोग सहमत होते हैं और उनके नाम पर हाथ उठाते हैं तो वह माना जायेगा।
सर्वसम्मति से लोग जिनके नाम पर हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया उसे हाउस ने मंजूर किया। अध्यक्ष में हाजी मुख्तार अहमद, उपाध्यक्ष जाहिद काजल, महासचिव अनवर आलम अन्नु, उप सचिव नदीम इकबाल, कोषाध्यक्ष मास्टर शाहिद का नाम हैं। इनके अलावा 9 कार्यकारिणी सदस्य का भी चुनाव किया गया। जिसमें रांची शहर के प्रख्यात समाजसेवी पूर्व पार्षद मोहम्मद असलम, अफरोज आलम, जफर खान, मोहम्मद सुफियान, जबीउल हक, अब्दुल खालिक नन्हू, शाफिकुर रहमान, डॉक्टर सैयद इकबाल, और मोहम्मद मुकीम आलम का नाम शामिल है।अंजुमन इस्लामिया मेडिकल एंड सोशल सर्विसेज सोसाइटी एक्ट के तहत कुल 14 लोगों का एक कमेटी बनाई गई है। अब यह नई कमेटी अंजुमन इस्लामिया हॉस्पिटल को संचालित करेगी। बैठक में हाजी सऊद आलम, हाजी जाकिर पुंदाग, मंसूर चिश्ती, मो रब्बानी नेता, आदिल रशीद, मास्टर सिद्दिक, हाजी मजहर, सरफराज उर्फ मून, नुरुल होदा, मो फारुक, अतिकूर रहमान, मो जबीउल्लाह, इमरान हसन बाबू, मेराज गद्दी, कलीम खान, सरफराज कुरैशी, फजल करीम, अफ्फान खान, एजाजुर रहमान, अल्तमश, लाडले खान, सज्जाद इदरीसी, शोएब खान राजू, मो आरजू, मो जावेद, समेत सैंकड़ों लोग थे।
- anjuman e islamia
- anjuman e islamia ranchi
- breaking news
- gulbarga news
- hyderabad news
- india news
- intensive care unit
- kashmir news
- kashmir news live
- kashmiri news live
- live news
- nanded news
- news headlines
- news in urdu
- news18 live urdu
- news18 urdu
- news18 urdu live
- ranchi
- ranchi jharkhand
- ranchi news
- ranchi urdu news
- saudi news
- urdu
- urdu latest news
- urdu news
- urdu news hyderabad
- urdu news india
- urdu news live
- urdu news today