सरना स्थल बचाने की कवायद तेज, मानव श्रृखला बनाकर जताया विरोध !
- By rakesh --
- 07 Mar 2025 --
- comments are disable
फ्लाईओवर से सटे सरना स्थल बचाने की कवायद तेज, आदिवासियों ने मानव श्रृखला बनाकर जताया विरोध
रांची: राजधानी रांची के सिरमटोली स्थित सरना स्थल को बचाने के लिए शुक्रवार को विभिन्न आदिवासी संगठन सड़कों पर उतरे और मानव श्रृंखला कर विरोध प्रदर्शन किया।
राज्यभर से आए आदिवासी संगठन किशोरगंज चौक से सहजानंद चौक,हरमू चौक,अरगोड़ा चौक होते हुए बिरसा चौक तक हाथ में तख्तियां लेकर मानव श्रृंखला किया। ये सभी राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित तमाम मंत्री और अधिकारियों को मानव श्रृंखला कर विरोध कर रहे थे। प्रदर्शन को देख मुख्यमंत्री का काफिला हरमू बाईपास होकर नहीं गुजरा। वहीं अरगोड़ा चौक आदिवासी संगठनों ने जाम कर दिया। इतने में एक अधिवक्ता की गाड़ी को रोका गया तो अधिवक्ता और आदिवासी संगठनों के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया की पुलिस को बीच बचाव कर मामले को शांत कराया और अधिवक्ता को वहां से निकला।
दरअसल, सिरमटोली स्थित सरना स्थल के प्रवेश द्वार पर फ्लाईओवर का रैंप गुजर रहा है। इसका आदिवासी संगठन विरोध कर रहे हैं। आदिवासी संगठनों का कहना है कि फ्लाईओवर रैम्प सरना स्थल के मुख्य द्वार से गुजरने से सरना स्थल आने जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही सरना स्थल की जमीन भी अतिक्रमण हो रहा है। संगठन का कहना है कि उस जगह पर खुला रास्ता होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होगा तो हमलोग फ्लाइओवर का निर्माण होने नहीं देंगे।
कांके सरना स्थल के अध्यक्ष डबलू मुंडा ने कहा कि हमलोगों का सरना स्थल ही नहीं बचेगा तो हमलोग सरना धर्म कोड लेकर क्या करेंगे। सिरमटोली फ्लाइओवर पर जल्द से जल्द राज्य सरकार को फैसला लेना पड़ेगा। वहीं दुर्गावती ओडेया,पवन तिर्की,प्रवीण कच्छप,राहुल तिर्की,विवेक तिर्की सहित कई आदिवासियों ने कहा कि इस मामले को लेकर हमलोग विधानसभा का घेराव करेंगे। इसपर भी कोई फैसला नहीं निकला तो रांची बंद करेंगे। लेकिन हर हाल में सिरम टोली सरना स्थल को हमलोग बचाने का काम करेंगे।
- a short movie on sarna sthal
- latma sarna asthal ranchi#shorts #viral
- namkum sarna sthal
- Sarna
- sarna ashal
- sarna astal jharkhand
- sarna astal video
- sarna asthal
- sarna asthal me puja
- sarna bhajan
- sarna dharam
- sarna dharam code
- sarna dharam guru
- sarna dharam jharkhand
- sarna dharam kya hai
- sarna dharm kya hai
- sarna puja
- sarna puja sthal rourkela
- sarna sthal
- sarna sthal ranchi journey
- sarna sthal sarubera
- siromtoli sarna asthal