मोदी ने रक्षाबंधन में महिलाओं को तोहफा, ₹200 सस्ता हो गया घरेलू गैस
- By rakesh --
- 29 Aug 2023 --
- comments are disable
पीएम मोदी ने रक्षाबंधन से पहले दिया देश भर की महिलाओं को तोहफा, देशभर में ₹200 सस्ता हो गया घरेलु गैस सिलेंडर
महंगाई की मार झेल रही आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी है. आज कैबिनेट की बैठक में गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर फैसला लिया गया है. सरकार ने गैस सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी देने को मंजूरी दे दी है यानी अब से आपको गैस सिलेंडर सस्ते में मिल जाएगा. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉफ्रेंस के जरिए जानकारी दी है कि अब देशभर में सभी को 200 रुपये सस्ता गैस सिलेंडर मिलेगा. पीएम मोदी ने रक्षाबंधन से पहले आम जनता को यह तोहफा दे दिया है.
देशभर में 200 रुपये सस्ता हुआ गैस सिलेंडर
पीएम मोदी ने फैसला लिया है कि 200 रुपये गैस सिलेंडर के दाम कम किए गए हैं. अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि देशभर के सभी उपभोक्ताओं के लिए गैस सिलेंडर के दाम कम किए जा रहे हैं. वहीं, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की सब्सिडी मिलेगी यानी उज्जवला योजना वालों को गैस सिलेंडर 400 रुपये सस्ता मिलेगा. इन लोगों को पहले से ही 200 रुपये की सब्सिडी मिल रही थी.
ओणम और रक्षाबंधन के त्योहार से पहले पीएम मोदी ने दिया बड़ा तोहफा दिया है कि 75 लाख बहनों के लिए उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिलेंगे. इसके लिए आपको एक रुपया भी खर्च नहीं करना होगा. आज देशभर में 33 करोड़ घरों में गैस सिलेंडर का इस्तेमाल हो रहा है.