रांची : कोरोना काल में मंदिर के पट बंद, कुछ इस तरह मनाया जा रहा कृष्ण जन्मोत्सव
- By admin --
- 11 Aug 2020 --
- comments are disable
इस बार मनाये जा रहे कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम पर कोरोना वायरस का असर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के मंदिरों में पहली बार मंगलवार को बिना श्रद्धालुओं के बाल गोपाल का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। कुछ जगहों पर मंगलवार तो कहीं बुधवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए मंदिरों के पट आम श्रद्धालुओं के लिए बंद है। एक-दो श्रद्धालु मंदिर आ भी रहे हैं तो बाहर से भगवान के दर्शन कर उन्हें जाना पड़ रहा है।
रातू रोड स्थित राधाकृष्णा मंदिर में भागवत गीता का पाठ किया जा रहा है। पूरे मंदिर को फूलों से सजाया गया है। सुबह भगवान का विशेष श्रृंगार कर आरती की गई।
हालांकि इस बार जन्मोत्सव बिना भक्तों के ही मन रहा है। मंदिरों में भक्तों का प्रवेश प्रतिबंधित है। शहर में हर साल निकलने वाली शोभायात्रा और मटकी फोड़ का आयोजन कोरोना के चलते निरस्त कर दिया गया है।
कोरोना के चलते श्रद्धालुओं के आने व प्रसाद वितरण पूर्णतया प्रतिबंधित है ।