चतरा। दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की पत्नी को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी
- By rakesh --
- 11 Sep 2022 --
- comments are disable
मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, सांसद सुनील कुमार सिंह और सिमरिया विधायक किसुन कुमार दास के हाथों से दिया जाएगा नियुक्त पत्र ।
दिवंगत पत्रकार की पत्नी और तीन मासूम नन्हें बच्चों को जीने का सहारा
29 अक्टूबर 2018 की काली रात पत्रकार चंदन तिवारी को हत्यारों ने निर्मम हत्या कर दिया था। उसके बाद से इंसाफ की लड़ाई परिवार वालों के साथ जिला एंव राज्य के पत्रकारों ने बखूबी लड़ी।परिणामस्वरूप दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय चंदन तिवारी की पत्नी नेहा शुक्ला और उनके तीन नन्हें बच्चों को डीसी अबु इमरान की कार्यकाल में मिलने जा रहा है। 12 सितंबर को ग्यारह बजे समाहरणालय स्थित सभागार में राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यानन्द भोक्ता, चतरा लोकसभा के सांसद सुनील कुमार सिंह और सिमरिया विधानसभा के विधायक किसुन कुमार दास के करकमलों द्वारा नियुक्त पत्र दिया जाएगा।
स्थानीय पत्रकारों ने उठाई थी जोरदार आवाज
स्वर्गीय चंदन तिवारी की पत्नी की नियुक्ति पत्र के सम्बंध में झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की चतरा इकाई का शिष्टमंडल मामून रशीद की नेतृत्व के पूर्व जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक एवं राष्ट्रीय पार्षद अजीत सिन्हा चतरा डीसी अबु इमरान से मिले थे। डीसी अबु इमरान को शिष्टमंडल ने पत्थलगड़ा प्रखंड के दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की पत्नी नेहा शुक्ला को नौकरी से संबंधित पत्र राज्य के गृह विभाग से जिला को प्राप्त होने की बात पहली बार अवगत कराया था। डीसी इमरान ने शिष्टमंडल की आग्रह को संज्ञान में में लेते हुए जल्द करवाई का आश्वासन दिए थे।
विदित हो कि दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय।चंदन तिवारी की दो पुत्री तृषा तिवारी 11 वर्ष, हर्षा तिवारी 8 वर्ष और एक पुत्र वैभव तिवारी साढ़े चार वर्ष है। जिनकी शिक्षा से लेकर भरणपोषण की सारी जिमेदारी स्वर्गीय चंदन तिवारी की पत्नी नेहा निभा रही है। नौकरी मिल जाने के बाद बेसहारा पत्नी समेत तीन नन्हें मासूम बच्चों को जीने का सहारा मिल जाएगा।
गौरतलब है कि 29 अक्टूबर 2018 की रात पत्रकार चंदन तिवारी को हत्यारों निर्मम हत्या कर दिया था। दिवंगत पत्रकार चंदन तिवारी की पत्नी को नौकरी और मुआवजा देने की मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री से की गई थी। जिले के पत्रकारों द्वारा भी एक लाख 45 हज़ार रुपये की सहायता राशि नेहा शुक्ला को दी गई थी।
दिवंगत पत्रकार स्वर्गीय तिवारी की पत्नी एंव उनके परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ (बीएसपीएस) रांची ने भी लगातार संघर्षरत रहे हैं।