धाटशिला उपचुनाव : एनडीए व गठबंधन दोने के प्रत्याशी करेंगे नामांकन !

घाटशिला उपचुनाव में नामांकन में जुटेंगे कई दिग्गज !

 

झारखंड के घाटशिला विधानसभा सीट के लिए होनेवाले उपचुनाव में एनडीए और गठबंधन के बीच सीधे मुकाबले की संभाना बन गई है। इसी कड़ी में दोनों की तरफ से प्रत्याशियों की घोषणा के बाद 17 अक्टूबर को नामांकन करने की घोषणा की गई है। एनडीए की तरफ से  प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन 17 अक्टूबर को करेंगे नामांकन करेंगे। घाटशिला अनुमंडल कार्यालय में करेंगे नामांकन।

प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,कार्यकारी अध्यक्ष सांसद आदित्य साहू ,मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल सहित प्रदेश पदाधिकारी ,सांसद विधायकगण ,प्रदेश एवं जिला के नेतागण, शामिल होंगे।  एनडीए प्रत्याशी के नामांकन में आजसू प्रमुख श्री सुदेश कुमार महतो, विधायक एवं वरिष्ठ नेता श्री सरयू राय,लोजपा (आर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान भी होंगे शामिल

 

इधर गठबंधन की तरफ से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सोमेश सोरेन अपना पर्चा भरेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ साथ कई दिग्गज नेता उपस्थिति रहेंगे।

दोनों की प्रत्याशियों के बीच जोदराद मुकाबला होने की संभावना जताई जा रही है। एनडीए प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री सह कोल्हान टाईगर चंपाई सोरेन के पुत्र हैं जबकि कोल्हान इलाके के झारखंड मुक्ति मोर्चा के सबसे बड़्े कद्दावर नेताओं में एक स्वर्गीय रामदास सोरेन के पुत्र हैं।